रोहतक। भारत की इंग्लैंड पर पांचवें टेस्ट में छह रन से जीत से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रोमांच मैच और इसमें जीत के साथ सीरीज की बराबरी पर युवा झूम उठे। मैच देखने के बाद दर्शक यह कहे बगैर नहीं रह सके, टेस्ट मैच के आखिरी दिन टी-20 का मजा आ गया। युवाओं ने अपनी यह खुशी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को मैसेज भेजकर जाहिर की। भारतीय टीम के मैच जीतने के बाद युवा खिलाड़ियों से बातचीत की गई तो उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी देखकर नहीं लग रहा था कि भारत यह मैच जीत जाएगा। मोहम्मद सिराज ने सारा गेम पलट कर रख दिया। यह हमारे लिए गर्व की बात है। आखिरी दिन टेस्ट में टी-20 का मजा आया।
- अश्विनी, क्रिकेट कोच, रोहतक।
इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे। उस समय लगा मैच हाथ से निकल गया। गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने हार को जीत में बदल दिया।
- नमन शर्मा, क्रिकेट खिलाड़ी, रोहतक।
मैच देखकर मजा आ गया।आखिरी दो दिन का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। भारत गेंदबाजी की बदौलत यह मैच जीता है। मोहम्मद सिराज मैच के असली हीरो हैं। पूरा मैच देखा।
- यमन, क्रिकेट खिलाड़ी, रोहतक।
जब भी भारत इस तरह के करीबी मैच जीतता है। इससे नए खिलाड़ियों का आत्मविश्वास दोगुना हो जाता है। इसी कारण भारतीय टीम का नाम विश्व की बेहतरीन टीमों में सबसे ऊपर आता है।
- प्रवास, क्रिकेट खिलाड़ी, रोहतक।
ऐसे मैच देखकर हार को जीत में बदलने की प्रेरणा मिलती है। जब भी भारतीय टीम जीतती है तो अलग ही खुशी मिलती है।
- दक्ष, क्रिकेट खिलाड़ी, रोहतक।
आखिरी दिन भारतीय टीम ने कमाल कर दिया। टेस्ट मैच को टी-20 की तरह रोमांचक बना दिया। आखिरी विकेट का नजारा अलग रहा।
परीक्षित, क्रिकेट खिलाड़ी, रोहतक।
प्रवास, क्रिकेट खिलाड़ी, रोहतक।
प्रवास, क्रिकेट खिलाड़ी, रोहतक।
प्रवास, क्रिकेट खिलाड़ी, रोहतक।
प्रवास, क्रिकेट खिलाड़ी, रोहतक।
प्रवास, क्रिकेट खिलाड़ी, रोहतक।