फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिहार में भाजपा सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं व पूर्वांचल समाज में उत्साह

Sat, 15 Nov 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
46...बिहार में भाजपा की जीत के बाद रोहतक के मंगल कमल कार्यालय में खुशी प्रकट करते राज्यसभा सदस्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर रोहतक के पार्टी कार्यकर्ताओं व पूर्वांचल समाज में उत्साह बना हुआ है। इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में कार्यकर्ता कहीं ढोल-नगाड़ों पर झूमे तो कहीं लड्डू बांटकर खुशी मनाई। रोहतक 55 हजार से अधिक संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग रहते हैं। एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र सैनी ने भिवानी रोड स्थित अपने कार्यालय में लड्डू बांटकर खुशी प्रकट की।
-
कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
बिहार में जीत की खुशी में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर सतीश नांदल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी, हिमांशु ग्रोवर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, लाखन माजरा गांव में रह रहे पूर्वांचल के लोगों ने जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल के साथ लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन


मंगल कमल में मनाई जीत की खुशी
मंगल कमल भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बिहार में मिली जीत की खुशी मनाई। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, प्रांत कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, हरिओम मित्तल भाली, सुखबीर चंदेलिया, कर्नल राजेंद्र सुहाग, नरेंद्र वत्स, शमशेर खरक उदयभान मलिक आदि ने जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

-
कलानौर में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां
कलानौर। बिहार में नई सरकार के गठन की खबर मिलते ही भाजपाइयों ने खुशी मनाईं। कष्ट निवारण कमेटी के सदस्य गुलशन दुआ को पार्षद राजकुमार उर्फ राजू फौजी ने लड्डू खिलाकर जीत की खुशी साझा की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप कौशिक, सरपंच रविन्द्र, पार्षद हरप्रीत जुनेजा, अमित कुमार, सन्नी, सन्नी मिगलानी, सरपंच भगत सिंह, राजीव गुर्जर, अमित गुर्जर, लक्ष्मी नारायण मौजूद रहे। संवाद

46...बिहार में भाजपा की जीत के बाद रोहतक के मंगल कमल कार्यालय में खुशी प्रकट करते राज्यसभा सदस्

46...बिहार में भाजपा की जीत के बाद रोहतक के मंगल कमल कार्यालय में खुशी प्रकट करते राज्यसभा सदस्

46...बिहार में भाजपा की जीत के बाद रोहतक के मंगल कमल कार्यालय में खुशी प्रकट करते राज्यसभा सदस्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें