फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोधरा कांड की सच्चाई बयां करती है फिल्म द साबरमती रिपोर्ट

विज्ञापन
04सीटीके02-कार्यकर्ताओं के साथ “द साबरमती रिपोर्ट” फ़िल्म देखते भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ढ
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय सिनेमा जगत हमारे समाज का वास्तविक प्रतिबिंब है। यह समय समय पर समाज की गहरी सच्चाई उजागर करने का कार्य करता है। द साबरमती रिपोर्ट फिल्म इसी का उदाहरण है। यह फिल्म गोधरा कांड की सच्चाई बयां करती है। यह कहना है भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका का। वे बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ गोधरा की घटना व उससे जुड़े तमाम पहलुओं को उजागर करने वाली द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देख रहे थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोधरा के ऐतिहासिक तथ्यों को उजागर करती फिल्म को देखकर सत्यता जानने का अवसर मिला। यह फिल्म न्याय की भावना को प्रबल करती है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म को टैक्स फ्री कर उदारता का परिचय दिया है। रोहतक के आमजन, युवा व बच्चे, साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखकर गोधरा कांड की सच्चाई जानें। प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, कलानौर प्रत्याशी रेनू डाबला, राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उदयभान, बीर सिंह हुड्डा, स्वीटी बूरा हुड्डा, दीपक हुड्डा, एडवोकेट वजीर खोखर, लाखनमाजरा मंडल अध्यक्ष कैप्टन ईश्वर, मंडल अध्यक्ष महम विकास श्योरण, तरुण सन्नी शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें