फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 63 नए केसों के साथ 8043 हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

विज्ञापन
चैकअप करते डॉक्टर - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना के शिकारों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। अच्छी बात यह है कि पॉजिटिव केसों मिलने की रफ्तार धीमी है। जिले में सोमवार को 63 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 8043 पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना संभावित 1089 नए मरीज सोमवार को अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के लिए इनके सैंपल लिए गए। सैंपल की रिपोर्ट आने पर इनके पॉजिटिव या निगेटिव होने की पुष्टि होगी। जिले में 930 सक्रिय कोविड-19 मरीज हैं। इनमें से 33 अस्पताल व 897 घरों में आइसोलेट हैं। यहां इनका इलाज जारी है। जबकि 550 संभावितों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। कोविड पॉजिटिव दर पांच प्रतिशत बनी हुई है। कोविड रिकवरी दर में गिरावट आना जारी है। यह सोमवार को 87.45 दर्ज की गई है। कोरोना से फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें