फ्लैग- कोरोना का खौफ : साढ़े सात महीने बाद खुले स्कूल, फिर भी रहा सन्नाटा
कहीं 35 बच्चे पहुंचे तो कहीं दहाई का आंकड़ा तक नहीं
फोटो- अनुराग जी भी देंगे.........
फोटो- 02 सीटीवाई8 पी और 10पी विकास शुक्ला........
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सोमवार से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सरकारी स्कूल खुल गए। हालांकि विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम रही। कुछ स्कूलों में तो गिनती के ही विद्यार्थी पहुंचे तो यह संख्या दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। वहीं अधिकांश स्कूलों में 30 से 35 विद्यार्थी भी पहुंचे। कुल मिलाकर बच्चों की संख्या पचास नहीं हो पाई।
कोरोना महामारी के चलते मार्च में लॉकडाउन से पहले ही सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे। साढ़े सात महीने बाद स्कूल खुले, फिर भी बच्चों की संख्या न होने से कोरोना का खौफ साफ नजर आया। शहर के मॉडल टाउन, भिवानी रोड, गांधीनगर स्थित जीजीएसएसएस, शहर से सटे गांव इस्माईला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित सभी स्कूलों में सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर ढाई बजे तक कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई हुई। इसके अलावा जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आए, उनके लिए ऑनलाइन कक्षा जारी रहीं। इधर लोगों में कोरोना संक्रमण का खौफ न रहे, इसके लिए हरियाणा शिक्षा विभाग ने गाइड लाइन जारी करते हुए निर्देश दिए थे कि एक कक्षा में अधिकतम 15 विद्यार्थी ही बैठेंगे। ये विद्यार्थी अपने अभिभावकों की लिखित अनुमति के साथ ही स्कूल आएंगे। स्कूलों में उचित दूरी बनाए रखने के साथ हैंड सैनिटाइजर आदि की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे। इधर इस बाबत डीईओ विजय लक्ष्मी नांदल ने बताया कि सोमवार से केवल सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई चालू हो गई है। सुबह आठ बजे से ढाई बजे तक कक्षाएं लगीं। पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। मंगलवार से यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। प्रत्येक स्कूल में कोरोना नियमों का पालन करने की पूर्ण व्यवस्था की गई है।
---
खुश दिखे विद्यार्थी, कहा-रोज आएंगे स्कूल
फोटो- 02सीटीवाई11,12,13पी
साढ़े सात महीने बाद स्कूल आए विद्यार्थी खुश दिखे। सभी ने कहा कि रोज स्कूल आएंगे। कोरोना नियमों का पालन करेंगे। दूर दूर बैठेंगे और बार बार हाथ सैनिटाइज करेंगे। मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा किरन, साक्षी और मंजू ने कहा कि वह संगीत की विद्यार्थी हैं। स्कूल खुलने की सुबह से खुशी थी। समय से स्कूल आए, बहुत अच्छा लगा। रोज स्कूल आएंगे। पूरे समय मास्क लगाए रखा है। स्कूल में सैनिटाइजर आदि की अच्छी व्यवस्था की गई है।
----
फोटो- 02सीटीवाई 16पी
बीईओ ने कहा, मंगलवार से बढ़ेगी बच्चों की संख्या
बीईओ, रोहतक आशा दहिया ने कहा कि पहले दिन समय से स्कूल खुले। विद्यार्थियों की संख्या कम रही, लेकिन जो बच्चे आए उनमें खासा उत्साह देखा गया। सभी स्कूलों में कोरोना संक्रमण के बचाव का ध्यान दिया गया। बच्चों के हाथ सैनिटाइज कराए गए और उन्हें उचित बनाकर बिठाया गया। मंगलवार से स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।