फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बोले, संयुक्त किसान मोर्चा के आदेशों का होगा पालन, पुलिस के कहने पर नहीं खत्म होगा धरना

विज्ञापन
मकडौली टोल प्लाजा को शुरु करने को लेकर टोल पर धरना दे रहे किसान बैठक करते। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
मकड़ौली टोल पर चल रहे किसानों के धरने को खत्म करवाने और टोल को पहले की तरह ही सुचारु करवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से पुलिस को आदेश जारी किए गए हैं। जिन आदेशों पर जिला पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। इसी के तहत एसपी राहुल शर्मा ने डीएसपी स्तर पर टीम गठित कर किसानों को समझाने का जिम्मा सौंपा। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा, डीएसपी सज्जन सिंह, डीएसपी नरेंद्र कादियान सहित अन्य पुलिसकर्मी मकड़ौली टोल पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों को धरना खत्म करने के बारे में कहा। पुलिस ने किसानों को समझाया कि अब राज्य सरकार के आदेश हैं कि टोल को पहले की तरह सुचारु करवाना है। इसके लिए टोल पर धरना स्थल बना बैठे किसानों को वहां से हटाना है। वहीं, किसानों ने पुलिस को कहा कि उनके पास संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की ओर से जो आदेश आएंगे, वह उन आदेशों का ही पालन करेंगे।
विज्ञापन

.................................
24 जनवरी को मुख्यालय की ओर से हरियाणा के सभी जिला प्रशासन को चिट्ठी लिखकर टोल को पहले की तरह सुचारु करने के बारे में कहा गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इस पर संज्ञान लिया। बुधवार को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से हमें टोल कर्मचारियों को बुलाकर टोल चालू करने के बारे में कहा गया। मगर हमने कहा कि बेशक अभी टोल को चालू करवाने में 24 घंटे और ले लें, पर टोल को पूरी पुलिस व्यवस्था के साथ ही चालू किया जाएगा। हमें चालू करने में सिर्फ 5 मिनट का समय ही लगेगा।
- कर्नल वीरेंद्र सिंह शेखावत, सीजेएम, आरपीटीएल
.................................
मुख्यालय से आए आदेशों के बाद किसानों को समझाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसानों को हर तरह के पहलु पर समझाया जा रहा है। किसी भी सूरत में टोल चालू करवाने हैं। इसके लिए किसानों को पूरी तरह से बता दिया गया है। किसानों ने उनके नेताओं से बातचीत के आधार पर आगामी फैसला लेने की बात कही है।
विज्ञापन

- गोरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय
.................................
अभी तक हमारे पास टोल चालू करवाने व धरना स्थल खत्म करने संबंधित कोई संदेश नहीं आया है। अगर हमें जबरदस्ती धरना स्थल से उठाया गया तो यहां पर लोगों की संख्या बहुत ज्यादा बढे़गी। क्योंकि किसानों के अलावा आमजन में भी सरकार के प्रति काफी रोष है। पुलिस के कहने पर धरना खत्म और टोल चालू करवाने का फैसला नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

- राजू मकड़ौली, अनशनकारी किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें