फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोहः राजीव गांधी खेल परिसर में देशभक्ति के साथ बिखरी सांस्कृतिक छटा

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर राजीव गांधी स्टेडियम में प्रस्तृति देते स्कूल के बच्चे। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर पूरे जिले में तिरंगा आन बान और शान के साथ फहराया गया। इस दौरान राजीव गांधी खेल परिसर में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सांस्कृतिक छटा बिखेर दी। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि संविधान सभा की तीन साल की कड़ी मेहनत से तैयार संविधान से सभी को न्याय, स्वतंत्रता व समानता का अधिकार मिला। गणतंत्र दिवस से देश भक्तों के त्याग और बलिदान की अतुलनीय गौरवगाथा जुड़ी है।
विज्ञापन

उपायुक्त जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करने बाद संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर स्थित राज्य स्तरीय शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा तथा परेड कमांडर डीएसपी सज्जन सिंह के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड में शामिल टुकड़ियों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया रोहतक के लगभग 400 लोगों ने भारत छोड़ो आंदोलन में गिरफ्तारी दी थी। आजादी की लड़ाई में हरियाणा का अहम योगदान रहा है। 1857 की क्रांति सबसे पहले अंबाला छावनी से शुरू हुई थी। हरियाणा के लोग सेना में भर्ती होना अपनी शान समझते हैं। यही वजह है कि आज भारतीय सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से है। एडीसी महेंद्रपाल ने उपायुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट किया। संचालन मातूराम इंजीनिरिंग कॉलेज की सहायक प्रोफेसर अंशु तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दफ्तर के कलाकार सिद्धार्थ ने किया।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार, नगर निगम के आयुक्त प्रदीप गोदारा, जिला परिषद चेयरमैन सतीश भालौठ, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, एडीसी महेंद्रपाल, एसडीएम राकेश कुमार, रोहतक सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मानव मलिक, पीजीआई के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र सिंह, जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर, कृषि उपनिदेशक डॉ. रोहताश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल, खंड शिक्षा अधिकारी आशा दहिया, प्राचार्या रेनू खत्री, पुष्पा शर्मा आदि मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस पर राजीव गांधी स्टेडियम में प्रस्तृति देते बच्चे।- फोटो : RohtakCity

राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणी नृत्य करती छात्राएं।- फोटो : RohtakCity

राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणी नृत्य करती छात्राएं।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें