01सीटीके02 हिंदू शिक्षण संस्थान की नवीन कार्यकारिणी सदस्य पदभार संभालते हुए। स्रोत : महाविद्याल
- फोटो : संगठन
रोहतक। लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय में हिंदू शिक्षण संस्थान की नवीन कार्यकारिणी ने पदभार संभाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने बताया कि 21 मार्च को हिंदू शिक्षण संस्थान के चुनाव निर्विरोध हुए। इन चुनावों में प्रधान पद श्याम कपूर, उपप्रधान अजय निझावन, महामंत्री संजय आहूजा व कोषाध्यक्ष जतिन लूथरा का निर्वाचन किया गया।
इनके अतिरिक्त संस्थान के प्रशासनिक निकाय के लिए राजेश सहगल, सुदर्शन धींगड़ा, राकेश गुगनानी, भारत भूषण बठला, ओमप्रकाश जुनेजा, राधेश्याम, राजेश कुमार कत्याल, प्रदीप सपरा, सुनील कुमार आहुजा, सतीश कत्याल, पवन कुमार आहूजा, डॉ. राजेश गहलावत, डॉ. शालू जुनेजा व गगन चावला गैर शैक्षणिक स्टाफ का भी निर्वाचन किया गया।
पूर्व ऑफिस बियरर्स में पूर्व प्रधान सुदर्शन धींगड़ा ने श्याम कपूर, पूर्व उप प्रधान अश्विनी खुराना ने अजय निझावन, पूर्व महामंत्री जितेंद्र मेहता ने संजय आहूजा व पूर्व कोषाध्यक्ष सुनील आहूजा ने जतिन लूथरा को पुष्पगुच्छ देकर पदभार ग्रहण कराया। नव चयनित कार्यकारिणी के सदस्यों ने निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों को शाॅल भेंटकर उनके कार्यकाल के समापन पर बधाई दी। इस अवसर पर एचआइएमटी निदेशक डॉ. हितेश, शादीलाल विरमानी, डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. अंजु देशवाल, अनिला बठला, विरेंद्र दुआ, डॉ. प्रवीण शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।