संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। देव कॉलोनी स्थित पूर्व सैनिक कैंटीन सोमवार से झज्जर रोड पर स्थित रुपया चौक के साथ हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के पीछे अपना कार्य शुरू कर रही है। कैंटीन मैनेजर कर्नल सुरेंद्र कुमार कुंडू ने बताया कि देव कॉलोनी स्थित कैंटीन अभी अपना बिक्री का कार्य बंद कर नई लोकेशन में शिफ्ट कर रही है।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक और उनके आश्रित एक जून से झज्जर रोड पर स्थित रुपया चौक से पहले एचपी पेट्रोल पंप के साथ से होते सीएसडी कैंटीन पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहीं पर पूर्व सैनिकों की पेंशन, नाम परिवर्तन, जन्मतिथि आदि समस्याओं को हल करने के लिए एक पूर्व सैनिक फैसिलिटी सेंटर की व्यवस्था भी की जा रही है। इसमें सैनिक कार्यों की जानकारी वाले पूर्व सैनिक कार्य करेंगे।