फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुष्टिकरण की राजनीति का अंत, विकास व राष्ट्रवाद की हुई जीत : शमशेर खरक

विज्ञापन
27-चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी मनाते भाजपा पदा​धिकारी। स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
सांपला/रोहतक। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन व विकासपरक राजनीति की निर्णायक जीत बताया है। सांपला नपा चुनाव प्रचार में आयोजित विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं से कहा कि देश की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है। अब तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के राजनीतिक वर्चस्व को जनता ने कड़ी चुनौती दी है। यह तुष्टिकरण की राजनीति के अंत का संकेत है। इस मौके पर मेयर रामअवतार वाल्मीकि, फरीदाबाद जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल, नागेंद्र शर्मा, खुशीराम हुड्डा, डॉ. दिनेश घिलौड, अमित बंसल, रामदिया ओहल्याण समेत सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें