फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहली में पेयजल समस्या का होगा समाधान, बनेगा जलघर : उपायुक्त

विज्ञापन
33...कलानौर खंड के गांव लाहली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रशासन द्वारा आयो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सोमवार को गांव लाहली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए आगामी वर्ष के अंत तक जलघर का निर्माण पूरा करवाया जाएगा।
डीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं व संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान के निर्देश दिए। गांव में श्मशान घाट, आंगनबाड़ी व स्कूल के पुराने भवन, स्कूल में मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम, विज्ञान व कॉमर्स संकाय व खेल नर्सरी के लिए भी कार्रवाई की जाएगी। प्रजापत समाज की मिट्टी की समस्या के समाधान के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने लाभार्थियों को व्हील चेयर, नी-ब्रेस, कमोड चेयर व कान की मशीन वितरित की। हरियाणा निपुण मिशन के तहत शिक्षा विभाग ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, अंकित, राकेश, राजपाल, डॉ. रमेश चंद्र, दिलजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें