रोहतक। मंगलवार रात करीब 11:45 बजे कोहरे के बीच नए बस स्टैंड रोहतक के पास किसी वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में विकास नगर निवासी करीब 23 वर्षीय देव की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस माैके पर पहुंची और शव को पीजीआई में रखवाया। ब्यूरो