फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शाम को हुई तेज बारिश से निकासी व्यवस्था चरमराई

Tue, 15 Jul 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक में बारिश के दौरान अपने गंतव्य की ओर जाते दोपहिया महिला वाहन चालक। संवाद - फोटो : अजीतमल में धरने पर बैठे लेखपाल।
विज्ञापन
रोहतक। सोमवार को दिनभर मौसन ने अपने अलग अलग रंग दिखाए। सुबह नौ बजे बूंदाबांदी के बाद तीखी धूप खिली। धूप के कारण गर्मी व उमस बन गई। शाम को करीब 45 मिनट झमाझम बारिश हुई। इससे 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश से शहर की कॉलोनियों व बाजारों की सड़कें जलमग्न हो गई। यहां घंटों जलभराव की स्थिति बनी रही। इस कारण लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
निचले इलाके में देर रात तक पानी सड़कों पर जमा रहा। शहर में छोटू राम चौक, गांधी कैंप, मॉडल टाउन, तिलक नगर, भरत कॉलोनी, शीला बाइपास, प्रेम नगर, आकाशवाणी मोड़, सुभाष रोड, गोकर्ण डेरे के पास, माता दरवाजा, जनता कॉलोनी, प्राचीन शिव मंदिर के पास, इंदिरा कॉलोनी, एकता कॉलोनी समेत अनेक जगह बरसाती लोगों की परेशानी बना रहा।
विज्ञापन


-
शहर में बारिश के बाद
गांधी कैंप में पानी भर गया। पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। कचरे के कारण नालियां बंद होने से यह समस्या और गहरा गई। इलाके की सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है।
अजीत कुमार, सब्जी व्यापारी।
-

बारिश के कारण छोटूराम चौक का बुरा हाल हो जाता है। यहां थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। बारिश का पानी यहां तीन से चार घंटे तक जमा रहता है। यही नहीं, दुपहिया वाहन चालकों के लिए आवागमन मुश्किल रहता है।

ललित मोहन सैनी, छोटूराम चौक।

रोहतक में बारिश के दौरान अपने गंतव्य की ओर जाते दोपहिया महिला वाहन चालक। संवाद- फोटो : अजीतमल में धरने पर बैठे लेखपाल।

रोहतक में बारिश के दौरान अपने गंतव्य की ओर जाते दोपहिया महिला वाहन चालक। संवाद- फोटो : अजीतमल में धरने पर बैठे लेखपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें