रोहतक। खेल विभाग की ओर से 15 से 17 जुलाई तक प्रस्तावित राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। इसके तहत होने वाली बॉक्सिंग, फुटबॉल व नेटबॉल (महिला व पुरुष) की खेल प्रतियोगिताएं अब किसी अन्य दिन कराई जाएंगी। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि खेल महाकुंभ का आयोजन रोहतक में करवाया जाना प्रस्तावित था। इसे अब स्थगित कर दिया गया है। ब्यूरो