फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप में जिले को मिले 16 पदक

विज्ञापन
02 रेलवे कुश्ती चैंपियन​शिप में जीत के बाद मौजूद पहलवान। स्रोत:कोच
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप में जिले को 16 पदक मिले जिनमें 5 स्वर्ण, चार रजत व सात कांस्य शामिल है। यह चैंपियनशिप 7 से 9 अक्तूबर तक दिल्ली में आयोजित की गई।
विज्ञापन

55 किलोग्राम में सरवन, 60 किलोग्राम में सूरज, 72 में आकाश व 77 में विकास ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं 60 किलोग्राम में मोहित, 130 में प्रवेश, 67 में विकास, 77 में सचिन ने रजत पदक जीता।
इसके अलावा 60 किलोग्राम में कुलदीप, 67 में सचिन, 77 में कुलदीप व अमित, 82 में साजन, 74 में परविंदर व 97 किलोग्राम में नितेश ने कांस्य पदक जीता।
सभी पहलवान जिले के मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर ढाका के पास अभ्यास करते हैं। कोच ने बताया कि इससे पहले भी अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करके अपने जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कोच रवि अहलावत, अखाड़ा संचालक मोहित मलिक, कोच सोनू, कोच रिंकू राठी, कोच हरदीप, रिटायर कैप्टन धर्मवीर हुड्डा व कोच जयवीर हुड्डा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें