फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत प्रधान राठी व संयोजक मलिक के बीच बढ़ी तकरार

Sat, 30 May 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 02 प्रधान अनिल राठी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम (रोहतक)। बहलबा निवासी एवं सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत के प्रधान अनिल राठी व संयोजक रामकिशन मलिक मोखरा के बीच तकरार बढ़ गई है। मोखरा तपा प्रधान रामकिशन मलिक ने अपने आपको सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत का संयोजक बताते हुए प्रधान अनिल राठी को निष्कासित करने का बयान जारी किया है।
रामकिशन मलिक मोखरा का कहना है कि अनिल राठी को उन्होंने ही प्रधान बनाया था। 25 मई को बहलबा में आयोजित परशुराम जयंती पर अनिल की ओर से अपने आपको मुख्य अतिथि घोषित किया गया था। यह प्रधान को शोभा नहीं देता।
विज्ञापन

महम चौबीसी में कई खाप प्रधान बने हुए हैं। इनमें कुछ स्वयं भू प्रधान भी शामिल हैं। इससे महम चौबीसी खाप की छवि धूमिल हो रही है। उनकी इच्छा है कि सभी को एक मंच पर लाकर सभी से त्याग पत्र लिया जाए। इसके बाद सर्वसम्मति से सिर्फ एक प्रधान चुना जाए। वह गैर राजनीतिक व्यक्ति हो। खाप प्रधान का पद राजनीतिक पार्टियों से बड़ा व सम्मानजनक होता है इसलिए खाप प्रधान को पार्टी के लिए कार्य करना शोभा नहीं देता।
विज्ञापन

इधर, प्रधान अनिल राठी का कहना है कि रामकिशन मोखरा पंचायत के सदस्य तक नहीं हैं। उनको पद से हटाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि परशुराम जयंती में वे विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पहुंचे थे। समाज के लोगों ने उनका मान-सम्मान किया था। ब्राह्मण समाज से उनका विशेष प्रेम व लगाव है। कुछ लोग षडयंत्र के तहत राजनीति कर रहे हैं।

फोटो 02 प्रधान अनिल राठी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें