31-मदन लाल बागड़ी, महासचिव, थांग-ता एसोसिएशन
रोहतक। कलानौर के शिव मंदिर कम्युनिटी सेंटर में 18वीं जिला स्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता 31 मई को आयोजित की जाएगी। थांग-ता एसोसिएशन के महासचिव मदन लाल बागड़ी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 (सब-जूनियर), अंडर-18 (जूनियर), अबोव-18 (सीनियर) वर्ग के लड़के व लड़कियां सभी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। विजेता खिलाड़ी अगस्त में होने वाली 18वीं हरियाणा राज्य स्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट फोटो लेकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। संवाद