37-राजीव गांधी परिसर में मौसम साफ होने पर दौड़ लगाते युवक। संवाद
रोहतक। जिले में मौसम लगातार करवट ले रहा है। दिन व रात के तापमान में भी दोगुना अंतर देखने को मिल रहा है। दिन का अधिकतम तापमान रात के न्यूनतम तापमान से दोगुना हो रहा है। सुबह-शाम की ठंड लोगों को हल्का परेशान कर रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आने वाले कई दिनों तक मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 214 रहा। यह खराब श्रेणी में आता है।