फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को दी जा रहीं सुविधाओं का निरीक्षण किया

विज्ञापन
14...पीजीआई में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर केक काटती डीएमएस डॉ. प्रियंका व अन्य। स्रोत : डॉ - फोटो : बाजारशुकुल में बंद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय।
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सिरतार के प्राचार्य एडी पासवान व अन्य अधिकारियों के साथ दिव्यांगजनों को दी जा रहीं सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में दिव्यांग बच्चों की बनाई रंगोली, पोस्टर व हस्तशिल्प कला प्रतियोगिता का अनावरण भी किया। दिव्यांगजनों व कोर्सेज के विद्यार्थियों ने भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्थान की तरफ से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। उन्होंने संस्थान में पौधरोपण भी किया। संवाद
विज्ञापन


दिव्यांगता शारीरिक कमी नहीं एक चुनौती है : डॉ. प्रियंका

फोटो:14
रोहतक। पीजीआईएमएस में बुधवार को दिव्यांग एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका ने केक काटकर विश्व दिव्यांग दिवस मनाया। डॉ. प्रियंका ने कहा कि दिव्यांगता शारीरिक कमी नहीं बल्कि परिस्थितियों की एक चुनौती है। एसोसिएशन की उपाध्यक्ष एवं डीएनएस हनी प्रभा ने बताया कि इस वर्ष दिव्यांग दिवस की थीम विकलांग समावेशी समाजों को आगे बढ़ाना ताकि सामाजिक प्रगति संभव हो सके रखी गई है। इस अवसर पर संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार, गीता, अलीफ, रेनू, राजेश, पिंकी व अन्य उपस्थित रहे। संवाद

बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं

रोहतक। विश्व दिव्यांग दिवस पर एमआर डीएवी संस्थान बोहर में दिव्यांग बच्चों ने कविता पाठ, समूह नृत्य, गायन और अन्य प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. वैभव जिंदल ने कहा कि समाज के हर नागरिक का प्रयास दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सतनारायण, डॉ. सिद्धार्थ कुमार व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-
बच्चों को पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की

रोहतक। भूमिका दिव्यांगजन सेवा संस्थान में बुधवार को बच्चों को पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस वर्ष की थीम सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए दिव्यांगता-सहायक समाजों को बढ़ावा देना रही। इस दौरान अध्यापक मनजू, मंजीत, सीमा, संतोष व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें