फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डिपो ने 78 हजार से अधिक हैप्पी कार्ड बांटे

विज्ञापन
22-बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड प्राप्त करते लाभार्थी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
रोहतक। हैप्पी कार्ड योजना के तहत रोहतक रोडवेज डिपो की ओर से अब तक 78,084 लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। योजना शुरू होने के बाद से डिपो में कुल 1,20,926 हैप्पी कार्ड पहुंचे थे। इसमें से अधिकांश का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि अक्टूबर 2024 के बाद डिपो में नए हैप्पी कार्ड नहीं पहुंचे थे। मार्च 2026 में रोडवेज मुख्यालय से 47,395 नए कार्ड प्राप्त हुए हैं। लाभार्थियों के मोबाइल पर चरणबद्ध तरीके से ओटीपी भेजे जा रहे हैं। ओटीपी प्राप्त होने के बाद ही कार्ड सक्रिय होगा और लाभार्थी इसका उपयोग कर सकेंगे।
प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में 42,842 कार्ड वितरण के लिए शेष हैं। योजना के तहत एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को हरियाणा रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

रोहतक। हैप्पी कार्ड योजना के तहत डिपो से अब तक 78,084 कार्ड लाभार्थियों को बांटे जा चुके हैं। योजना शुरू होने के बाद से डिपो में कुल 1,20,926 हैप्पी कार्ड पहुंचे थे जिनमें से अधिकांश का वितरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें