फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दी खेड़ी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, तंत्रमंत्र से मौत की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार रोड पर गद्दी खेड़ी गांव में मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी किसी ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर तंत्रमंत्र से महिला की मौत की सूचना दे दी। एएसपी के नेतृत्व में पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजन जहां बीमारी को मौत का कारण बता रहे हैं, वहीं पुलिस को पोस्टमार्टम के बाद विसरा रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

बहुअकबरपुर थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर किसी ने मंगलवार को सूचना दी कि गद्दी खेड़ी गांव में एक महिला की मौत हो गई है। परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। तंत्रमंत्र से मौत की संभावना से इनकार नहीं कर सकते। पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। जिला मुख्यालय से जहां एएसपी कृष्ण कुमार, एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया व बहु-अकबरपुर थाना प्रभारी शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। साथ ही भिवानी स्थित उसके मायके निगाना से परिजनों को बुलाया गया। दोनाें पक्षों के बयान दर्ज किए गए। परिजनों ने बताया कि महिला की बीमारी से मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए भेजा है।
वर्जन
पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर महिला की तंत्रमंत्र से मौत की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। परिजनों ने बीमारी से मौत होना बताया है। फिर भी शव का पोस्टमार्टम करवाया। विसरा जांच रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमशेर सिंह, थाना प्रभारी बहुअकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें