जीआरपी ने इंजन में फंसे मोर को निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो गई। राष्ट्रीय पक्षी होने की वजह से मोर को तिरंगा में लपेटा और फिर राजकीय सम्मान के साथ दफन किया।
हरियाणा के रोहतक में रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से गुरुवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मोर को राजकीय सम्मान के साथ दफन कराया। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे मालगाड़ी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। प्लेटफार्म के आउटर पर अचानक उड़कर आया मोर टकराकर इंजन में फंस गया।
विज्ञापन
यह देख लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा को सूचना दी। कुछ ही देर में स्टेशन अधीक्षक व जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने इंजन में फंसे मोर को निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो गई।
राष्ट्रीय पक्षी होने की वजह से मोर को तिरंगा में लपेटा और फिर राजकीय सम्मान के साथ दफन किया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी होने की वजह से मोर को राजकीय सम्मान से दफनाया गया है।