फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीसर खास की बेटियों ने बॉक्सिंग में लहराया परचम, 6 बेटियों ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
सीसर खास की बेटियों
विज्ञापन
महम। राजस्थान के उदयपुर में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) के तत्वावधान में आयोजित राणा सांगा ट्रॉफी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीसर खास गांव की छह बेटियों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। गांव की सरपंच अनुराधा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 20 से 24 जनवरी तक हुई।
विज्ञापन

कोच अनिल चहल ने बताया कि प्रतियोगिता में काफी ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में बेस्ट बॉक्सर का खिताब हासिल किया। सिमरन ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, प्रीती ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, विशाखा ने 46 किलोग्राम में गोल्ड, सानवी ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड व चांग निवासी गुंजन ने 56 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीत एशियाई चैंपियनशिप में जगह बनाई है।
प्रतियोगिता में देश भर की 79 टीमें भाग ले रही थी। इसमें 379 मुक्केबाज शामिल रहे। मौके पर सरपंच अनुराधा के पति धर्मेंद्र सिंहमार, पोपन सिंहमार, बसंत लाल गिरधर, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें