फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चांदी महंगी...ग्राहकों ने घटाया वजन, 200 से अब 100 ग्राम की पाजेब बनवा रहीं महिलाएं

विज्ञापन
21...शहर के रेलवे रोड ​स्थित सर्राफा बाजार में आभूषणों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सराफा बाजार में चांदी के तेवर तीखे हो चले हैं तो वहीं ग्राहकों ने भी इसका तोड़ निकाल लिया है। चांदी के आसमान छूते दामों के बीच ग्राहकों ने अब आभूषणों का वजन आधा व उससे भी कम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


रेलवे रोड के निकट सराफा बाजार में आभूषण खरीदने आई बबीता ने बताया कि पहले वे 200 ग्राम से अधिक वजन की चांदी की पाजेब पहनती थीं। अब चांदी के भाव प्रति किलो 3 लाख 40 हजार तक हो चले हैं। ऐसे में चांदी की नई पाजेब का वजन अब 80-100 ग्राम तक ही रखा जा रहा है ताकि कम राशि खर्च कर पाजेब बनवा सके।
वहीं सोनिया ने बताया कि चांदी महंगी होने पर अनेक ग्राहकों ने आभूषणों का वजन आधा कर दिया है। अनेक लोग अब विवाह शादी के लिए हल्के आभूषण बनवा रहे हैं। चांदी के साथ ही सोने के दाम भी शिखर की ओर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अब एक तोले की बजाय आधा तोला में ही सोने की चेन बनवा रहे हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव की अनिश्चितता के बीच ग्राहकों व दुकानदारों पर इसका असर साफ देखा जा रहा है।


फोटो संख्या : 22
पिछले डेढ़ महीने में ही चांदी के दामों में डेढ़ लाख की वृद्धि हो चुकी है। महिलाओं के मुख्य आभूषणों में शामिल चांदी की पाजेब भी अब 20 हजार रुपये से अधिक कीमत की मिल रही है। अनेक ग्राहक अब अपने पुराने चांदी के जेवरों से ही नए आभूषण बनवाने लगे हैं। -अमित वर्मा, ज्वेलर्स।
-
फोटो संख्या :23
सराफा बाजार में चांदी के कारोबार के भविष्य को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भविष्य में भी इसके दाम और बढ़ने का अंदेशा है। ऐसे में अनेक लोगों ने अब हल्के आभूषण बनवाना शुरू कर दिया है। -प्रवीन बंसल, ज्वेलर्स।


फोटो संख्या : 24
चांदी के आभूषणों पर सोने का पानी फिरवाना पड़ रहा है। सोना भी बहुत महंगा हो गया। ग्राहक अब 22 की बजाय 18 कैरेट सोने के आभूषण भी बनवाने लगे हैं। चांदी ने तो अब रिकॉर्ड बना लिया है। -पवन कुमार, ग्राहक।

-
फोटो संख्या : 25

बच्चे बड़े हो रहे हैं, उनकी शादी के लिए आभूषण बनवाने हैं। सराफा बाजार में चांदी-सोने के दाम सुनकर ही हैरानी हुई। ऐसे में आभूषणों का वजन कम रखना पड़ रहा है। -शशि, ग्राहक।

21...शहर के रेलवे रोड स्थित सर्राफा बाजार में आभूषणों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

21...शहर के रेलवे रोड स्थित सर्राफा बाजार में आभूषणों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

21...शहर के रेलवे रोड स्थित सर्राफा बाजार में आभूषणों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

21...शहर के रेलवे रोड स्थित सर्राफा बाजार में आभूषणों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें