फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निगम टीम ने गोहाना अड्डा मार्केट में निरीक्षण कर काटे 12 चालान

Tue, 21 Apr 2026 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
21-गोहाना अड्डा मार्केट में निरीक्षण के दौरान चालान करते नगर निगम की टीम । स्रोत : निगम
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम स्वच्छता जागरूकता के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काट रहा है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने मंगलवार को गोहाना अड्डा मार्केट में निरीक्षण किया और 12 चालान काटे।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने कूड़ा फैलाने एवं डस्टबिन न रखने वालों के तीन हजार रुपये के 12 चालान काटे। जिला उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाना या अवैध रूप से कूड़ा फेंकने के प्रति भी सख्त संदेश दिया गया।
नगर निगम की टीमें स्कूल, काॅलेजों, बाजारों एवं रिहायशी क्षेत्र में आमजन को स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक न इस्तेमाल करने, गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छता बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्वच्छता दूत के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम की ओर शहर के वार्डों में स्वच्छता अभियान भी चलाए जा रहे हैं जिनकी निगरानी निगम के अधिकारी कर रहे हैं। अब तक वार्ड 11 व वार्ड 21 में अभियान चलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें