फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुश्ती में खिलाड़ियों का दबदबा, जीते छह पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जींद में चल रही तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड और एक रजत अपने नाम किया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़े में अभ्यास करने वाले पहलवानों ने अंडर-23 वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। धीरज सिंह ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं एक अन्य निखिल ने 55 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जबकि इसी अखाड़े के राहुल ने 55 किलोग्राम ग्रीको-रोमन में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रतियोगिता में 97 किलोग्राम वर्ग में निखिल (दूसरा पहलवान) ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन पक्का किया। 82 किलोग्राम वर्ग में खिड़वाली के अखिलेश और 67 किलोग्राम वर्ग में सुनील ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। अखाड़ा संचालक मोहित मलिक ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें