फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छोटूराम चौक पर नालों के स्लैब तोड़कर, रखना भूल गया निगम

Fri, 04 Jul 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
दीपक
विज्ञापन
रोहतक। शहर के छोटूराम चौक पर नगर निगम ने नालों पर रखे स्लैब व सीढि़यां तो तोड़ दीं, लेकिन अब तक स्लैब नहीं रखे हैं। इससे दुकानदारों व ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। परेशान दुकानदारों ने निगम आयुक्त से मांग की है कि जल्द स्लैब रखवाए जाएं। नहीं तो बारिश में जलभराव हुआ तो हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

1.30 करोड़ का ठेका देकर कराई जा रही नालों की सफाई
मानसून के मौसम में बारिश के कारण शहर में 20 जगह सबसे ज्यादा जलभराव होता है, इसमें छोटूराम चौक भी शामिल है। निगम की तरफ से 1.30 करोड़ का ठेका देकर नालों की सफाई करवाई जा रही है, लेकिन नालों पर अवैध अतिक्रमण, पक्की सीढि़यां व रैंप बनाने के कारण सफाई नहीं हो रही थी। निगम की टीम ने एक सप्ताह पहले बुलडोजर चलाकर नालों के ऊपर से अतिक्रमण हटाया। वहां पर अब स्लैब लगाए जाने हैं। स्लैब छोटूराम चौक पर आ भी चुके हैं, लेकिन रखे नहीं गए हैं।

चौक पर चाप की दुकान है। निगम ने नालों पर तोड़फोड़ कर दी, लेकिन अपनी तरफ से स्लैब नहीं रखवाए। इससे काफी परेशानी हो रही है। निगम आयुक्त के नाम लिखित में पत्र देकर स्लैब रखने की मांग की है।
विज्ञापन

दीपक सहगल, दुकानदार
...
एक सप्ताह पहले नालों से अतिक्रमण हटाया गया। नालों से मिट्टी भी निकाली। इसके बावजूद बारिश में उतना ही जलभराव हुआ। नाले दिखाई भी नहीं दे थे। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में निगम जल्द नाले पर स्लैब रखवाए।
विज्ञापन

- सौरभ, दुकानदार

दीपक

दीपक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें