रोहतक। आईएमटी (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) क्षेत्र में सड़कें खस्ताहाल हैं। एंट्री पॉइंट पर सड़कों की हालत तो और भी अधिक खराब है। यहां की सड़कों पर रोड़ियां निकली हुई हैं। कई जगह सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण उद्योगपतियों व व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां सिर्फ आईएमटी फेज-1 में सड़कों की स्थिति कुछ हद तक ठीक है
आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड को सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार शिकायतें दे चुके हैं। उद्योगपतियों ने बताया कि जैसे ही आईएमटी में प्रवेश करते ही बदहाल सड़कों का सामना करना पड़ता है।
नांदल भवन, खरावड़ पुल व दिल्ली रोड स्थित एंट्री पाॅइंट पर सड़कों की दयनीय स्थिति है। साथ ही, अंदर भी कई जगह गड्ढे व उबड़-खाबड़ रास्ते बने हुए हैं। इससे व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। टूटी सड़कों के कारण व्यापारी यहां कारोबार स्थापित करने से भी हिचकिचा रहे हैं।
वर्जन
एचएसआईआईडीसी को सड़कों के सुधार के लिए पत्र भेजा गया है। आईएमटी में उद्योगों के विस्तार के लिए एसोसिएशन पूरे प्रयास कर रही है।
- जोगिंद्र नांदल, अध्यक्ष, आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन।
-
फोटो : 14
खराब सड़कें कारोबार पर असर डाल रही हैं। आईएमटी उद्योग एसोसिएशन ने भी संबंधित विभाग को शिकायत दी है कि सड़कों का सुधार किया जाए।
- अंशु, उद्योगपति।
फोटो : 15
औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की हालत खराब है। इन जर्जर सड़कों से वाहनों के आवागमन और सामान लाने-ले जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।
- संदीप, उद्योगपति।
फोटो : 16
आईएमटी में क-दो स्थानों पर सड़कों की हालत ठीक है, जबकि कई स्थानों पर सड़कें बदहाल हैं। आईएमटी क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत करने की जरूरत है।
- राजेश अग्रवाल, उद्योगपति।
आईएमटी क्षेत्र में टूटी सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
आईएमटी क्षेत्र में टूटी सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
आईएमटी क्षेत्र में टूटी सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
आईएमटी क्षेत्र में टूटी सड़क से गुजरते वाहन। संवाद