फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आठ साल पहले शुरू हुआ था स्टेडियम का निर्माण, 20 करोड़ खर्च

Wed, 23 Jul 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सांपला के ग्राउंड में उगी घास। संवाद
विज्ञापन
सांपला। कस्बे में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए एकमात्र भगत सिंह स्टेडियम है। इसका निर्माण करीब आठ साल पहले शुरु हुआ था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। निर्माण पर अब तक 20 करोड़ से अधिक रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन

खेलों में प्रतिभा निखारने के लिए खेल स्टेडियम जरूरी है। इलाके के खिलाड़ी सालों से स्टेडियम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार कितना और लंबा होगा कुछ कह नहीं सकते।
वर्ष 2016 में हुई थी शुरुआत
2016 में स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ था। पहले 5 करोड़ रुपये से इसका निर्माण शुरू हुआ। बाद में सीएम घोषणा में सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की घोषणा की गई। इसमें 15 करोड़ 30 लाख रुपये सरकार की तरफ से मंजूर किए गए। इस राशि में एक मल्टीपल हाल तैयार किया गया। अब खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए ग्राउंड तैयार होना है। इसके लिए बजट नहीं है।
विज्ञापन

मैदान में खड़ी झाड़ियां
इस स्टेडियम के मैदान में बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हैं। अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को जहरीले जीव जंतुओं से डर लगता है। कस्बा निवासी शमशेर सिंह, राजेश कुमार, मनोज, संजय ने बताया कि आसपास युवाओं के अभ्यास के लिए कोई अच्छा स्टेडियम नहीं है। कोच की भी व्यवस्था नहीं है।

क्या कहते हैं सचिव
नगर पालिका सचिव नरेंद्र कुमार का कहना कि सीएम घोषणा के बाद 15 करोड़ 30 लाख रुपये की ग्रांट आई थी यह राशि खर्च हो चुकी है। अब खिलाड़ियों के लिए मैदान की व्यवस्था की जाएगी।

सांपला के ग्राउंड में उगी घास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें