फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने पूर्वांचल समाज की अनदेखी की, भाजपा ने घाट बनवाकर दिया सम्मान : ग्रोवर

विज्ञापन
40 :  छठ पूजा महापर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सिर पर पूजन सामग्री रखे हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्र - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कांग्रेस ने लंबे समय तक पूर्वांचल समाज की आस्था और धार्मिक भावनाओं की अनदेखी की। 10 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद शहर में हजारों परिवारों के लिए छठ पूजा के आयोजन के लिए एक घाट तक नहीं बनवाया। वे रविवार को छठ महापर्व पर भालौठ ब्रांच स्थित घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्रोवर ने कहा कि शहर से अब भी कांग्रेस के विधायक और सांसद हैं। उन्हें बताना चाहिए कि पूर्वांचल समाज के लिए घाट क्यों नहीं बनवाया। भाजपा सरकार ने पूर्वांचल समाज की आस्था और जरूरत को समझते हुए दिल्ली रोड पर नहर के किनारे 2019 से 2021 के बीच करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से घाट का निर्माण कराया। अब करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से घाट के विस्तार का कार्य करवाया जा रहा है।
जिसे जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मौके पर मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्वांचल जन कल्याण सेवा समिति के प्रधान आशीष दुबे, अध्यक्ष अशोक चौधरी, गौरी शाह, छबि लाल यादव, मदन सिंह, संदीप कोटा, डॉक्टर गौरव व श्रीवास्तव शाहिद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें