फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला मंडी में धान की प्राइवेट खरीद जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। अनाज मंडी में धान की प्राइवेट खरीद लगातार जारी है। अब तक मंडी में करीब 90 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसानों को प्राइवेट खरीद में अच्छा भाव मिलने की बात कही जा रही है, जिससे मंडी में आवक बनी हुई है। खरीद जारी रहने से किसानों को राहत है और रोजाना किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। रविवार को भी कई किसान फसल लेकर मंडी पहुंचे। मार्केट कमेटी का कहना है कि खरीद का सिलसिला अभी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, बाजरे की सरकारी खरीद बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें