रोहतक। बारिश में जलभराव से सड़कों के गड्ढों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। संबंधित विभागों इन गड्ढों के भरने की बजाय खानापूर्ति कर रहे हैं। शहर के कई चौक-चौराहों पर सड़कों का हालत दयनीय है।
दिल्ली रोड के दर्जनों स्थानों पर सड़क टूटी हुई है। सेक्टर-1, 2 व 3 में बारिश होते ही जलभराव हो रहा है। सोनीपत रोड पर बोहर के पास सड़क गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। ऐसे में मानसून को लेकर नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी व एचएसआईडीसी विभाग की तैयारियां टूटी सड़कों व जलभराव में बहती नजर आ रही हैं।
वर्जन
एचएसवीपी संबंधित सेक्टरों में पेच वर्क कार्य किया जा रहा है। सेक्टर-1, 2 व 3 में नगर निगम की ओर से सड़क सुधार कार्य किया जाता है।
-जगमाल सिंह, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी।
गड्ढों को निरंतर भरा जा रहा है। बारिश के कारण इनकी संख्या बढ़ रही है। कर्मचारियों को बोल दिया गया है। मंगलवार को सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे।
-जसबीर कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
-
फोटो : 32
हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-1, 2 व 3 में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के कारण गड्ढे दिखते नहीं है। राहगीरों को गड्ढों से चोटिल होना पड़ रहा है। एसएसवीपी को इस बारे में अवगत कराया है।
- कदम सिंह अहलावत, संयोजक, ऑल सेक्टर्स रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन
-
फोटो : 30
करीब चार साल से माॅडल टाउन की सड़क खस्ता हालत है। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले युवा व पीजीआई में जाने वाले नागरिक अक्सर इसी रास्ते से होकर जाते हैं।
-राजबीर मलिक, तिलक नगर।
-
फोटो : 31
शहर व कॉलोनियों में सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण वाहनों से कीचड़ की छींट छह-छह फीट दूर तक फैलती है। राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हादसों का खतरा बढ़ रहा है।
-जतिन बत्रा, प्रधान, एसएन जन वेलफेयर एसोसिएशन।
रोहतक के दिल्ली बाइपास चौक पर सड़क की खस्ता हालत से जाते राहगीर व वाहन चालक। संवाद