फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रैली की तैयारियों को लेकर समिति ने चलाया पोस्टर चिपकाओ अभियान

Wed, 29 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29जेएनडी33: असरफगढ़ गांव में महापुकार रैली की तैयारियों को लेकर पोस्टर चिपकाते हुए संगठनों के स
विज्ञापन
जींद। ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर सीटू संगठित संगठनों ने महापुकार रैली को लेकर पोस्टर लगाओ अभियान चलाया। यह रैली नौ नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगी।
विज्ञापन

यह अभियान बुधवार को बिरौली, असरफगढ़, रधाना, सिंधवी खेड़ा, निडानी, आसन, खेड़ी, तलौडा, लोहचब, खुंगा, मनोहरपुर गांवों में चलाया। इस अभियान का नेतृत्व जिला प्रधान गुलाब बिरौली, सचिव पवन कुमार, सीटू नेता राजेश कुमार ने किया।
यूनियन के जिला सचिव पवन कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों में रैली के प्रति जोश है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के अलावा अलग-अलग विभागों में लगे सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में कुरुक्षेत्र में होने वाली महापुकार रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बार-बार घोषणाएं कीं लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों का वेतन 26000 से बढ़ाकर 27000 करने की घोषणा की थी, लेकिन उसे आज तक लागू नहीं किया गया। कई पंचायतों में कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। इसको वह बर्दाश्त नहीं करेंगे
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उनको पक्का किया जाए, 27 हजार रुपये वेतन की घोषणा तुरंत लागू की जाए, सभी पंचायतों में समान वेतनमान व नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए, सेवानिवृत्ति लाभ, पेंशन व सामाजिक सुरक्षा दी जाए, काम के दौरान दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें