फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: माता की रंग-बिरंगी पोशाक ने बढ़ाई बाजार में रौनक

Wed, 26 Mar 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
आर्य नगर में एक दुकान पर नवरात्र पर्व के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। चैत्र नवरात्र के चार दिन शेष हैं। नवरात्र पर्व के लिए बाजार में रौनक बढ़ने लगी। शहर की दुकानों और बाजार में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा पूजन के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। 30 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि नवरात्र में दुर्गा पूजन का विशेष महत्व रहने वाला है।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र में नव संवत्सर प्रारंभ हो रहा है। इसको लेकर मंदिरों और घरों में तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। बाजार में मां दुर्गा की आराधना के लिए श्रद्धालु खरीदारी कर रहे हैं। मां दुर्गा की पोशाक और विभिन्न प्रकार के शृंगार व पूजन सामग्री भक्तजनों को लुभा रही है। दुकानों पर करीब 20 प्रकार के दुर्गा स्वरूप देखे जा रहे हैं। वहीं, रंग-बिरंगी पोशाक भी बिक रही हैं। दुर्गा की प्रतिमाएं करीब 120 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक में मिल रही हैं। मां की चुनरियां भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। आर्य नगर स्थित दुकानदार राजेश सुनेजा ने बताया कि विभिन्न प्रकार की मालाएं, पूजा का सामान, आभूषण, शृंगार, पंचमेवा, नारियल, लोंग व हवन सामग्री की श्रद्धालुओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शाम के समय मां दुर्गा पूजन की सामग्री खरीदने के लिए अनेक लोग पहुंच रहे हैं।
दुर्गा सप्तशती पाठ का रहेगा महत्व

शिवाजी कॉलोनी शिव मंदिर से पुजारी व ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप पाठक ने बताया कि चैत्र नवरात्र से नव संवत्सर शुरू होगा। इस वर्ष सिद्धार्थ नामक संवत् से सभी मांगलिक कार्य होने हैं। उन्होंने बताया कि मां भगवती की आराधना 30 मार्च से प्रारंभ होगी और 6 अप्रैल को संपन्न होगी। नवरात्र में दुर्गा सप्तशती पाठ का विशेष महत्व रहेगा। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और व्यक्ति की हर कामना पूरी होती है। अखंड ज्योत जलाने का शुभ मुहूर्त सूर्य उदय से लेकर दोपहर 12:10 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें