फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम की टैक्स ब्रांच में दोहरी परेशानी, पहले बिल निकलवाओ, फिर जमा कराओ

विज्ञापन
25सीटीके30-महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में एथलीट मीट में भाग लेती छात्राएं। स्रोत:कॉले
विज्ञापन
रोहतक। ब्याज से बचने के लिए टैक्स जमा कराने नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में पहुंच रहे प्रॉपर्टी मालिकों की परेशानी कम नहीं हो रही है। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए मंगलवार को तीसरा काउंटर भी चालू कर दिया, लेकिन अब प्रॉपर्टी टैक्स का बिल निकलवाने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है, क्योंकि निगम ने 2 लाख 20 हजार पूरे बिल वितरित नहीं किए। संपत्ति मालिक बोले, उनको दोहरी परेशानी हो रही है। पहले बिल निकलवाने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। फिर टैक्स जमा कराने के लिए पसीना बहाना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर में 2 लाख 20 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी आईडी बना रखी हैं। साल 2024-25 के लिए 31 मार्च तक टैक्स जमा कराया जाना है। टैक्स जमा न कराने पर 31 मार्च के बाद पूरे साल का ब्याज भी बकाया में जुड़ जाएगा। ऐसे में टैक्स जमा कराने वालों की संख्या निगम के काउंटर पर बढ़ती ज रही है। टैक्स जमा कराने के लिए निगम ने दो काउंटर बना रखे थे। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।
अमर उजाला ने आम लोगों की परेशानी को उजागर किया। अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए तीसरा काउंटर मंगलवार को चालू कर दिया, लेकिन अब प्रॉपर्टी टैक्स का बिल नहीं मिलने से प्रॉपर्टी मालिक परेशान हैं। निगम में आ रहे लोगों को पहले बिल निकलवाने के लिए काउंटर 4 पर लाइन में लगना पड़ता है। फिर काउंटर नंबर एक, दो व तीन पर टैक्स की राशि जमा करानी पड़ती है।
विज्ञापन

आधा घंटे में भी नहीं मिला प्रॉपर्टी टैक्स का बिल
सुबह 11:30 बजे निगम में आया था। तभी से लाइन में खड़ा हूं, लेकिन एक ही लाइन होने के कारण नंबर नहीं आ रहा है। अधिकारियों को टैक्स ब्रांच में पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए।
- राजेश, जवाहर नगर, निवासी
...
टैक्स के बिल निकलवाने के लिए दो काउंटर बनाएं
नगर निगम की तरफ से प्रॉपर्टी टैक्स का बिल नहीं भेजा गया। निगम में टैक्स जमा कराने की लाइन में कम और बिल निकलवाने की लंबी लाइन हैं। ऐसे में बिल निकालने के लिए दो काउंटर बनाए जाएं।
इंद्रजीत गिरधर, सुभाष नगर
...
एक घंटे से लाइन में खड़ा हूं, लेकिन नंबर नहीं आया है। बिल मिलने के बाद फिर जमा कराने के लिए लाइन में लगना पड़ेगा। वे तो लाइन में खड़े रह सकते हैं, लेकिन महिलाओं व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
यश निवासी चांद नगर
बाक्स
टैक्स ब्रांच में सुरक्षा बढ़ाई जाए
एक महिला कर्मचारी ने बताया कि टैक्स जमा कराने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन निगम की तरफ से ब्रांच में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। कैश काउंटर के बाहर पुलिस तैनात होनी चाहिए। इसके अलावा सुरक्षा के दूसरे प्रबंध भी किए जाएं। खुले पैसे न होने से भी काफी दिक्कत हो रह है।
वर्जन
टैक्स जमा कराने के लिए तीसरा काउंटर भी चालू कर दिया है। उन्होंने खुद खड़े होकर इंटरनेट की व्यवस्था कराई। बिल बांटने का कार्य ठेके पर दिया गया हुआ। जिनको बिल नहीं मिला, वे काउंटर पर आकर बिल निकलवाएं, इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जगबीर सिंह, जोनल टैक्स ऑफिसर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें