फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेवाड़ी में 6 सितंबर को सीएम धावकों के संग लगाएंगे दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशामुक्त हरियाणा और स्वस्थ हरियाणा के संकल्प के तहत जिला प्रशासन की ओर से 6 सितंबर को रेवाड़ी मैराथन-2026 का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर धावकों को हरी झंडी दिखाएंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के प्रति प्रेरित करना है। इसमें युवा,खिलाड़ी, विद्यार्थी और आमजन भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर मैराथन का हिस्सा बनने का आह्वान किया। मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। 10 किलोमीटर दौड़ के महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
मैराथन को आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक मंच, सैंड आर्ट और विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्ति, स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल और जलपान सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा
डीसी ने बताया कि मैराथन में भाग लेने के इच्छुक लोग ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान नाम, माता-पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने लोगों से 6 सितंबर को नशामुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ मैराथन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें