फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम के ठप पड़े नालों की दो करोड़ से होगी सफाई

विज्ञापन
22-शहर के श्रीराम रंगशाला परिसर ​स्थित नगर निगम कार्यालय परिसर में खड़ा सुपर सकर मशीन का डंप टै
विज्ञापन
रोहतक। गहराई और गाद की वजह से ठप होने वाले नगर निगम के नालों की दो करोड़ से सफाई होगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से सुपर सकर मशीन मंगाई जा रही है। अगले सप्ताह सुपर सकर मशीन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सुपर सकर मशीन के साथ दो डंप टैंक व एक वाटर टैंक जोड़कर सफाई की जाएगी। इनमें से दो डंप टैंक नगर निगम में आ गए हैं। एक डंप टैंक की क्षमता 10 हजार लीटर की है। सुपर सकर मशीन व वाटर टैंक भी जल्द आने की उम्मीद है।
निगम के संबंधित अधिकारियों के अनुसार सुपर सकर मशीन शक्तिशाली औद्योगिक वैक्यूम ट्रक की तरह है जिसे मुख्य रूप से शहरों में सीवर लाइनों, गंदे नालों व औद्योगिक मलबे की गहराई से सफाई के लिए उपयोग किया जाएगा। यह गाद, ईंट आदि अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालेगी। यह मशीन कम समय में ही बड़े नाले की सफाई कर देगी।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि सुपर सकर मशीन एक शक्तिशाली वैक्यूम बनाकर काम करती है जो एक बड़े पाइप के माध्यम से पदार्थों को खींच लेती है। यह मशीन ट्रक पर लगी है जिससे इसे विभिन्न स्थानों पर ले जाना आसान होगा।

नगर निगम की ओर से स्वच्छता के लिए शहर में नालों व सीवर की अच्छी तरह सफाई पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सुपर सकर मशीन मंगाई गई है। इसके जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- मनजीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें