11...नागरिक अस्पताल में सफाई अभियान के दौरान सफाई करता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकत्री। संवाद।
रोहतक। नागरिक अस्पताल में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्डों, शौचालयों व इमरजेंसी आदि स्थानों की सफाई की गई। स्वच्छ अस्पताल, स्वस्थ हरियाणा संकल्प के तहत 2 से 8 नवंबर तक प्रदेशभर के अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। इसके तहत हर संस्थान में वार्ड, आपातकालीन कक्ष, प्रसूति कक्ष, शौचालय, प्रयोगशाला और प्रतीक्षा कक्षों की नियमित सफाई होगी। प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड व फोटोग्राफी भी विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।