फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुत्ता आगे आने से बिगड़ा बाइक का संतुलन, गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
26...कमल। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। सुनारिया गांव के नजदीक आउटर बाईपास पर अचानक सामने कुत्ता आने से बाइक फिसल गई। हादसे में शिवाजी कॉलोनी निवासी कमल (32) की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी निवासी टिंकू राजपूत ने बताया कि उनके पिता का निधन हो चुका है। बड़े भाई कमल की चार साल पहले शादी हुई थी। घर चलाने के लिए वह ऑनलाइन बुकिंग के बाद खाने की होम डिलिवरी करते थे। शनिवार रात को वह बाइक पर सुनारिया गांव के नजदीक आउटर बाईपास पर जा रहे थे।
विज्ञापन

जेल मोड़ से पहले अचानक सामने कुत्ता आ गया। इससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। वह सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल भाई को पीजीआई लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें