फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर 2021 तक मिलेगा शहर को शीला बाईपास ओवर ब्रिज

विज्ञापन
शीला बाईपास चौक । संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
कोरोना के संक्रमणकाल में जारी लॉकडाउन के बीच शीला बाईपास ओवर ब्रिज का काम शुरू हो गया है। यह ओवरब्रिज दिसंबर 2021 तक शहर को मिलेगा, जिसके ऊपर 35 करोड़ की लागत आएगी। यह काम उसी कंपनी को सौंपा गया है, जो कच्चा बेरी रोड पर एलिवेटेड रोड के साथ लगता ओवरब्रिज व बोहर के पास नहरों पर बन रहे स्टील ओवरब्रिज का काम कर रही है। ओवरब्रिज की दिशा नए बस स्टैंड की तरफ वाली फाटक से शीला बाईपास होते हुए दिल्ली बाईपास की तरफ होगी।
विज्ञापन

तीन दशक पहले शहर का पुराना बस स्टैंड कच्चा बेरी रोड के पास दुर्गा भवन मंदिर से आगे था। समय के साथ शहर में जाम रहने लगे। न केवल बस स्टैंड को शीला बाईपास व सुखपुरा चौक के बीच लाया गया, बल्कि सिविल रोड पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए दिल्ली बाईपास निकाला गया। जो हिसार चौक से जींद चौक, सुखपुरा चौक, शीला बाईपास चौक से होते हुए जाट भवन के नजदीक दिल्ली बाईपास स्थित राजीव चौक पर पहुंचता है। हालांकि अब यहां भी वाहनों का दबाव व जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में अब शहर के चारों तरफ बाईपास निकाले जा चुके हैं। वहीं शहर के ट्रैफिक को कम करने के लिए शीला बाईपास चौक पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है।
स्ट्रीट लाइट हटाकर ग्रिल काटने का काम शुरू
लॉकडाउन से पहले प्रदेश सरकार ने उसी कंपनी को यह काम सौंप दिया था, जो कच्चा बेरी रोड ओवरब्रिज बना रही है। इसी बीच कोरोना महामारी का प्रकोप आ गया। डेढ़ माह काम शुरू नहीं हो सका। ऐसे में अब हालात थोड़े ठीक होने पर प्रशासन ने बड़े प्रोजेक्ट को नियमों के तहत हरी झंडी दे दी है। हालांकि अब शीला बाईपास के दोनों तरफ ग्रिल काटी जा रही है, जबकि स्ट्रीट लाइट पोल निगम को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट एक नजर में
प्रोजेक्ट : शीला बाईपास ओवरब्रिज
लंबाई : 750 मीटर
ऊंचाई : शीला बाईपास चौक पर 23 फीट
संभावित लागत : 35 करोड़
समय सीमा : दिसंबर 2021
पीडब्ल्यूडी ने प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। ओवरब्रिज की दिशा नए बस स्टैंड की तरफ वाली फाटक से शीला बाईपास होते हुए दिल्ली बाईपास की तरफ होगी। प्रोजेक्ट का छह का माह का समय बीत गया है। संबंधित कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। यह काम 2021 के अंत तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

- प्रदीप रंजन, स्पेशल प्रोजेक्ट आफिसर एवं पूर्व एसई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें