फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 हजार एलईडी की दूधिया रोशनी से जगमग होगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र नवंबर से 43 हजार एलईडी की रोशनी से जगमग होगा। इसमें 10 हजार नए एलईडी प्वाइंट होंगे। करीब 10 हजार खराब प्वाइंट भी दुरुस्त किए जाएंगे। पंचकूला से आई टीम ने नए प्रकाश प्वाइंट चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। शहर में नगर निगम के 33 हजार प्रकाश प्वाइंट हैं। इनमें से करीब 10 हजार खराब पड़े हैं। 23 हजार प्वाइंटों में से तमाम में सीएफएल आदि बल्ब लगे हैं। इनसे एलईडी की तुलना में बिजली की खपत ज्यादा हो रही है। नगर निगम बिजली की खपत कम करने के लिए 43 हजार प्वाइंट पर एलईडी लगवाने जा रहा है। इसके तहत 10 हजार खराब प्वाइंट को भी सही किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मुख्यालय मनजीत दहिया ने बताया कि शहर में 43 हजार प्वाइंट पर एलईडी लगाने की टेंडर प्रक्रिया मुख्यालय स्तर से अंतिम चरण में हैं। इसके तहत करीब 10 हजार खराब प्वाइंट दुरुस्त करके चालू किए जाएंगे। 10 हजार नये प्वाइंट पर रोशनी की व्यवस्था होगी। इसके लिए टीम जुटी है। सब कुछ सही रहा तो नवंबर तक शहर दूधिया रोशनी से नहा उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें