01 रोहतक बस स्टैंड परिसर में सिटी बस सर्विस स्टेशन निर्माण कार्य के लिए पार्क का सुधारीकरण करती
रोहतक। शहरवासियों के लिए सिटी बस सर्विस से और राहत मिलने वाली है। इलेक्ट्रिक बसों (सिटी बस सर्विस) की संख्या बढ़ाने की तैयारी से रोडवेज की ओर से चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की संबंधित एजेंसी 8 महीने में निर्माण कार्य पूरा कर सिटी बस स्टैंड को तैयार करेगी।
रोहतक में परिवहन विभाग की ओर से सिटी बसों के संचालन में विस्तार किया जाना है। फिलहाल, शहर में 5 सिटी बसों का संचालन हो रहा है और 50 बसें रोडवेज डिपो में आनी प्रस्तावित हैं। बेहतर सिटी बस सर्विस के लिए डिपो में 3.5 एकड़ में करीब 14 करोड़ की लागत से सिटी बस स्टैंड बनेगा।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि स्टैंड पर 10 चार्जिंग मशीनें लगाई जाएंगी। परिसर के अंदर बसों के ठहराव की व्यवस्था की जाएगी। शौचालय और कार्यालय समेत सभी कार्य 8 महीने में पूरा किया जाएगा।
-
पुलिस चौकी होगी स्थानांतरित
कर्मशाला प्रबंधक सुरेंद्र सिवाच ने बताया कि हाल में चार्जिंग स्टेशन के लिए चिह्नित स्थान पर बस पुलिस चौकी परिसर है। चौकी यहां तोड़कर स्थानांतरित की जाएगी। हालांकि, चौकी परिसर के अंदर रहेगी। यूनियन कार्यालयों को भी हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 50 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों में सरकार निजी मालिकों को 62 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करेगी जिसमें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता के रूप में 28 रुपये प्रति किलोमीटर शामिल हैं।
-
वर्जन
सिटी बस स्टैंड के लिए विभाग ने 14.89 करोड़ रुपये की लागत भी निर्धारित की है। संबंधित एजेंसी ने बस स्टैंड पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। टेंडर अवधि के अनुसार काम 8 माह में पूरा किया जाएगा।
-सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज।