फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कक्षा पहली से आठवीं तक के 35,655 विद्यार्थी देंगे वार्षिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि जारी हो गई है। जिले में 35,655 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत मार्च 2026 में परीक्षा होगी, जबकि अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए अप्रैल 2026 में पूरक परीक्षा होगी। पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की भाषा, गणित और पर्यावरण जैसे विषयों की परीक्षा 13 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी।
वहीं, छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा 11 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक होगी। इन कक्षाओं में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व अन्य वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं हैं।
विज्ञापन

वर्जन
विद्यालयों में विद्यार्थियों की रिवीजन पर ध्यान दिया जा रहा है। परीक्षा तिथि को लेकर भी सभी विद्यालयों को अपडेट कर निर्देश दिए जा चुके हैं। -दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें