फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जीर्णोद्धार के बाद नागरिक अस्पताल सीएम आज करेंगे उद्घाटन आज

Thu, 25 Sep 2025 05:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18 नागरिक अस्पताल में निर्माण व मरम्मत कार्य के बाद ओपीडी की बाहरी झलक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नागरिक अस्पताल में पुनर्निर्माण व मरम्मत का कार्य तेजी पकड़ रहा है। वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीर्णोद्धार के बाद अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

डॉ. दिनेश मलिक ने बताया कि करीब चार करोड़ की लागत से अस्पताल की तस्वीर बदल दी गई है। अस्पताल की इमारत के मुख्य द्वार पर दो वाटर कूलर लगाए गए हैं। दवा वितरण केंद्र के पास क्यारियां बनाकर पौधे लगा दिए गए हैं। अस्पताल में एसी, लाइटें तक नई लगाई गई हैं।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में जगह-जगह अभियान चलाकर झाड़ियां व घास साफ करवाई गई। इमरजेंसी हॉल की भी मरम्मत कराई गई है। ओपीडी का भी सुधार कराया गया है। पार्किंग की जगह को बढ़ाया गया है। पहले पार्किंग में दिक्कत आती थी। साथ ही, मरीजों की सुविधा के लिए नए साइन बोर्ड लगाए गए हैं। 20 प्रतिशत निर्माण अभी बाकी है।
-
निर्माण पूरा होने से मरीजों को राहत
एक महीने से नागरिक अस्पताल में पुनर्निर्माण चल रहा था। इसको लेकर अस्पताल की ओपीडी को भी सेक्टर-3 स्थित पाॅली क्लीनिक में स्थानांतरित कर दिया गया था। इससे मरीजों को परेशानी भी झेलनी पड़ी थी। निर्माण के चलते ही इमरजेंसी को अस्पताल के 21 नंबर कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया था। इस कारण मरीजों को मेज पर ही ग्लूकोस लगाया जा रहा था। अमर उजाला ने इसको प्रमुखता से उठाया था।
-
रोहतक के साथ इन 9 अस्पतालों का होगा उद्घाटन
रोहतक के साथ प्रदेश के 9 अन्य अस्पतालों का सीएम सैनी वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। इनमें फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, पानीपत, रोहतक, सिरसा व यमुनानगर शामिल हैं।
-
दवाई लेने के लिए लगेगी टोकन मशीन
अस्पताल में मरीजों को दवाई लेने के लिए टोकन मशीन लगेगी। इससे मरीजों को लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा। इसमें स्क्रीन पर मरीज व उसका रजिस्ट्रेशन नंबर दिखेगा। नंबर के हिसाब से ही मरीजाें को दवा मिलेगी।
-
वीरवार को उद्धाटन, अधिकारी को शेड्यूल का पता नहीं
वीरवार को ऑनलाइन कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम सैनी उद्धाटन करेंगे। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से शाम तक कोई शेड्यूल नहीं दिया गया। हमें कुछ पता ही नहीं।
विज्ञापन

- डाॅ. रेनु भांबू, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
-

ठेकेदार ने बताया कि अस्पताल के पुन निर्माण में करीब दो करोड़ का खर्चा आ चुका है। अस्पताल की मरम्मत 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बाकी काम भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें