रोहतक। पेच परसराम सेवा मंडी की ओर से नौवां मांद दुर्गा पूजा महोत्सव के तीसरे दिन बाबा श्याम को 56 भोग लगाए गए। गुलाब के फूलों से सजा बाबा का दरबार आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहां भजन गायकों ने बाबा श्याम का गुणगान किया गया। शिव परिवार महिला मंडल की ओर से संकीर्तन किया गया। गायकों ने बाबा हाथ पकड़ ले मेरा, कारे-कारे कजरारे, रात श्याम सपनों में आया.. भजनों की प्रस्तुति दी। इन पर श्रद्धालु जमकर झूमे।