गांव भालौठ के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई जबकि मां-बेटा घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए पीजीआईएमएस में भर्ती करवाया। हादसे की सूचना मिलने पर आईएमटी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार शहर की डीएलएफ कॉलोनी के रहने वाले घायल रोहन कुमार ने बताया कि वह एमडीयू में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। शनिवार को उसकी बुआ की बेटी की शादी बहादुरगढ़ के किला मोहल्ले में थी। परिवार के सभी लोग वहां पर गए थे। रविवार सुबह वे कार से वापस रोहतक लौट रहे थे। कार उसके फूफा विजय कुमार चला रहे थे। कार में रोहन की मां मुक्ता और बुआ अंजू बाला भी सवार थे। जब वे भालौठ गांव के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी बुआ अंजू और फूफा अंजू बाला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा रोहन व उसकी मां मुक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया। पुलिस ने रोहन कुमार की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।