फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आपातकालीन विभाग में खुली कैंटीन, मरीज-तीमारदारों को मिली सुविधा

विज्ञापन
03...पीजीआई के आपातकालीन विभाग के मीकू वार्ड के सामने खुली कैंटीन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई के आपातकालीन विभाग की दूसरी मंजिल पर मीकू वार्ड के सामने चिकित्सकों के लिए खोली गई कैंटीन से मरीजों और उनके तीमारदारों को भी राहत मिल रही है। पहले तीमारदारों को खाने-पीने की वस्तुओं के लिए आपातकालीन विभाग से बाहर नीचे जाना पड़ता था। इससे समय के साथ असुविधा भी होती थी। कैंटीन खुलने के बाद अब मरीजों और उनके परिजनों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

कैंटीन में चाय, परांठे सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध हो गई है। इससे खासतौर पर आपातकालीन विभाग में भर्ती मरीजों के साथ मौजूद तीमारदारों को सुविधा मिली है। लंबे समय तक अस्पताल में रुकने वाले परिजनों के लिए यह व्यवस्था उपयोगी साबित हो रही है।
इससे अस्पताल परिसर के भीतर ही आवश्यक सुविधाएं मिलने लगी हैं। सर्दियों के मौसम में इसका लाभ और बढ़ गया है, क्योंकि ठंड के समय बाहर जाकर भोजन या चाय लाने में परेशानी होती है। वार्ड के पास कैंटीन होने से समय की बचत भी हो रही है और मरीजों की देखभाल में किसी तरह का व्यवधान नहीं आ रहा है। आपातकालीन विभाग में खुली यह कैंटीन मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदारों के लिए भी सहूलियत का माध्यम बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें