माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। गांधरा गांव से शादी के तीन माह बाद ही दुल्हन चार लाख रुपये व गहने लेकर लापता हो गई। पीड़ित 32 वर्षीय सुरेश ने सांपला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस को दी शिकायत में सुरेश ने बताया कि करनाल की दुर्गा कॉलोनी निवासी बाला व रोहतक के सुखपुरा चौक निवासी धोला रिठाल ने 18 अक्तूबर 2025 को उसकी शादी हिमाचल प्रदेश के गांव डिक्टी सिलाई निवासी 22 वर्षीय पिंकी से कराई थी।
19 जनवरी को पिंकी घर से बिना बताए कहीं चली गई लेकिन वापस नहीं लाैटी। उसे रिश्तेदारियों में तलाश किया। वहां भी सुराग नहीं लगा।
जांच में पता चला है कि वह वह एक बैग ले गई जिसमें मकान बनाने के लिए रखे चार लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने थे। युवक ने डेयरी मोहल्ला स्थित सर्व समाज मैरिज मंडल के माध्यम से युवती से शादी की थी।