रोहतक। शहर के आउटर बाईपास पर पहरावर गांव के मोड़ पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन ने पिकअप चालक भिवानी जिले के गांव उमरावत निवासी कर्मबीर को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई ले जाया गया, लेकिन पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक उमरावत निवासी सोमबीर ने दी शिकायत में बताया कि उसका भाई कर्मबीर पिकअप में सामान भरकर दिल्ली से गांव उमरावत जा रहा था। रास्ते में पहरावर गांव के मोड़ पर पिकअप के ब्रेक फेल हो गए। कर्मबीर दरवाजा खोलकर नीचे उतरा और ब्रेक की जांच करने लगा। तभी पीछे से आए एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा और कर्मबीर को पीजीआई ले गया, लेकिन ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही कर्मबीर की मौत हो गई।