रोहतक। गांधी कैंप से ऑटो रिक्शा में नए बस स्टैंड की ओर जा रही ननद-भाभी का रास्ते में दो लड़कियों ने बैग के अंदर से दो पर्स चुरा लिए। पर्स में साढ़े 7 हजार रुपये के करीब नकदी, मोबाइल फोन व अन्य सामान था। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गांधी कैंप निवासी साक्षी ने दी शिकायत में बताया कि 14 जुलाई को वह अपनी ननद सुमन निवासी तेज कॉलोनी के साथ दूसरी ननद के घर बैंसी गांव में जा रही थी। दोनों ऑटो रिक्शा में बैठकर नए बस स्टैंड के लिए रवाना हुई। रिक्शा में उसके साथ दो लड़कियां और बैठी थी। उनके पास एक छोटा बच्चा भी था। जब बस स्टैंड के नजदीक किराए देने लगी तो पर्स गायब मिला। साक्षी के पर्स में 2400 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन व अन्य सामान था। जबकि उसकी ननद सुमन के बैग से भी पर्स गायब मिला। उसमें 5 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य सामान भी था। दोनों ने जब लड़कियों की तलाश की तो वे जा चुकी थी। अब दोनों लड़की ननद व भाभी को किला रोड पर मिली। पूछताछ में पता चला कि एक का नाम पूनम व दूसरी निशा है, जो झज्जर की रहने वाली हैं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।